फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तालाब में डूब कर मासूम की मौत, सुबह से ही खोज रहे थे परिजन, पानी में उतराया शव देख उड़े होश

Mon, 04 Mar 2024 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

Bhadohi News: सुरहन गांव में मासूम के शव मिलने से हर कोई सदमें में है। सूचना मिलते ही लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। मासूम के शव को तालाब से निकाला गया। परिजनों के अनुसार, समीर कब तालाब के पास पहुंचा और कब यह घटना हुई। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।
विज्ञापन
चौरी के सुरहन में मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में सोमवार को मछली पालन के लिए पट्टे पर लिए तालाब में चार वर्षीय मामूम की डूब कर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तालाब को मासूम के दादा ने पट्टे पर लिया था। 
विज्ञापन


सुरहन गांव निवासी सुजीत कुमार का चार वर्षीय पुत्र समीर सोमवार की सुबह घर के पास ही खेल रहा था। घर के पास ही समीर के दादा बलिराम ने मछली पालन के लिए तालाब को पट्टे पर लिया था। दोपहर दो बजे समीर का शव तालाब में उतराया मिला। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। मासूम के शव को तालाब से निकाला गया। परिजनों के अनुसार, समीर कब तालाब के पास पहुंचा और कब यह घटना हुई। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।

जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की एक छोटी बहन भी है। मृतक के पिता सुजीत ने बताया कि उसे आखिरी बार लगभग आठ बजे देखा था तो वह घर के बाहर ही खेल रहा था। नौ बजे के आसपास वह नहीं दिखा तो परिवार वाले उसकी खोजबीन शुरू किए। दोपहर दो बजे सूचना मिली कि उसका शव तालाब में उतराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें