बंगलुरू में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चल रहे दूसरे चार दिवसीय क्रिकेट मैच के तीसरे दिन इंडिया ए ने शानदार वापसी की। इसमें भदोही के हर्ष दूबे ने महती भूमिका निभाई।
इंडिया ए टीम अब सात विवेक के नुकसान पर 382 रन बना कर मैच में अपनी पकड़ को मजबूत कर ली है।
एक समय टीम मुश्किल में थी, जब स्कोर 116 पर पांच विकेट गिर चुके थे, तभी भदोही के हर्ष दुबे क्रीज पर आए और ध्रुव जुरैल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 184 रन की बेहतरीन साझेदारी की। हर्ष दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। हर्ष की पारी से गांव में खुशी की लहर है। संवाद