फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस : आज गूंजेंगे आजादी के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ रविवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकारी दफ्तरों संग शिक्षण संस्थान सज गए हैं। दुकानों पर तिरंगा आदि खरीदने के लिए बच्चे सुबह से ही पहुंचने लगे। शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। शिक्षण संस्थानों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व को मनाने का निदेश दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सात बजे कलेक्ट्रेट से दुर्गागंज तिराहा और उसके बाद कलेक्ट्रेट पर क्रास कंट्री रेस होगी। सुबह आठ बजे डीएम कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण और साढ़े आठ बजे पौधरोपण, आठ बजकर 40 मिनट पर सेंट्रल बार एसोसिएशन, साढ़े नौ बजे नेहरू उद्यान ज्ञानपुर में ध्वजारोहण करेंगी। सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर और साढ़े 10 बजे जिला कारागार में कैदियों को डीएम संग एसपी रामबदन सिंह फल वितरित करेंगे। सवा 11.15 बजे उप जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी अपने कार्यालय में पौधरोपण करेंगे। 11.50 बजे डीएम-एसपी केएनपीजी कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
डीएम ने अधिशासी अभियंता बिजली को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस पर आपूर्ति व्यवस्था बेहतर रखें। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ज्ञानपुर को निर्देशित किया गया कि अपर पुलिस अधीक्षक और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्ञानपुर के सहयोग से मुख्य सड़क के किनारे लगे मांस विक्रेताओं की दुकानों को तत्काल प्रभाव से हटवा दें। बीएसए को सभी आठवीं तक के स्कूलों, डीआईओएस को सभी माध्यमिक और डीपीओ को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करोन के लिए निर्देशित किया। कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें