फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यादव के लिए अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Oct 2022 07:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की। यह टिप्पणी वायरल होते ही सपाइयो और समाज से जुड़े लोगों में नाराजगी हो गई।
विज्ञापन
दिवगंत मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी। अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। साइबर सेल से जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन


पिछले दिनों लंबे समय से बीमार चल रहे मुलामय सिंह यादव की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मृत्यु हुई थी। मुलायम सिंह यादव की छवि जननेता की थी जिनकी समाज के हर वर्ग में पैठ थी। उनके निधन पर भदोही जिले में भी पार्टी विचारधारा से इतर सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया था। इधर, गुरुवार को फेसबुक पर एक युवक ने अयोध्या की घटना का जिक्र करते हुए अभद्र टिप्पणी की।

आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग
सोशल मीडिया पर टिप्पणी वायरल होते ही सपाइयों और समाज से जुड़े लोगों में नाराजगी हो गई। अखिल भारतीय यादव महासंघ के पंचू यादव की तहरीर पर कोतवाली ज्ञानपुर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पदाधिकारियों ने टिप्पणी करने वाले को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

पढ़ें: देव दीपावली से पहले गंगा में फिर से उफान, कार्तिक में पानी बढ़ने से चकित हैं काशीवासी
 

विज्ञापन

सूत्रों की माने तो टिप्पणी करने वाला औराई का एक शिक्षक है। हालांकि अभी यह जांच का विषय है। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें