फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अपराध और भ्रष्टाचार का बढ़ा ग्राफ

Mon, 31 Aug 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 इसमें पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन


 मोढ़ के बदलीपुर में मुख्य अतिथि भदोही के जिला प्रवासी विजेंद्र राय ने कहा कि यूपी में अपराध और भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ रहा है। नेता से लेकर अफसर सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेश का विकास कर सकती है। प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप है।
विज्ञापन

 प्रदेश में विकास के बजाए अपराध और भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ रहा है। केंद्र से मिलने वाले धन में सरकार बंदरबाट कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए पंचायत चुनाव में लगने के लिए कहा।

 अध्यक्षता दीप नारायण मिश्रा, संचालन दीपक पाठक ने किया। इस मौके पर काशी प्रांत महिला मोर्चा की महामंत्री सपना दूबे, तहसीलदार सिंह, अशोक दूबे, लालजी मिश्र, कुंज बिहारी मिश्र, लालजी विश्वकर्मा, तीर्थराज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 चौरी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के गोहिलांव और बरदहां में भाजपा का कार्यकर्ता स्म्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद विरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के विकास बगैर देश का विकास नहीं होगा। गांव ही विकास की बुनियाद है। इस मौके पर लाल बहादुर सिंह, डा. आरके पटेल, दिगंबर पटेल, सभाशंकर तिवारी, संतोष तिवारी, प्रवीण कुमार, राकेश दूबे, श्याम बिहारी पटेल, सुरेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें