फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के मुंह से निवाला छीन रही भाजपा

Mon, 31 Aug 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 वह  रविवार को सूर्यभानपुर भरद्वार में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल से ही जनता उब चुकी है।
विज्ञापन

 जितने भी वायदे प्रधानमंत्री ने किए थे सब खोखले साबित हो रहे हैं। प्याज, दाल सहित अन्य खाद्य पदार्थ के सामान दो गुने से अधिक बढ़ गए हैं।
 उन्होंने सपा सरकार का बखान करते हुए कहा कि तीन साल से अधिक कार्यकाल में युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सभी वादे पूर्ण किए। दवाई, सिंचाई, पढ़ाई सभी को मुफ्त कर दिया।
 प्रदेश में सर्वाधिक सड़कों के लिए बजट भदोही को मिला, जिसके चलते सभी सड़कें चमक रही हैं। करोड़ों की योजनाएं जिले में निर्माणाधीन हैं। प्रदेश सरकार ने तीन साल में जो विकास कराया वह तीन दशक में नहीं हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले की जनता के सम्मान से बढ़कर कोई नहीं है। इसके पूर्व ग्रामीणों ने फूल मालाओं से विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर डीघ प्रमुख मनीष मिश्रा, कल्लूराम यादव, मदन अग्रहरि, माता प्रसाद शुक्ल, रामकृष्ण, गोपाल, राहुल दूबे, विशंभरनाथ दूबे, राजेश दूबे, केशव प्रसाद, प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें