फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में भड़कीं मधुमक्खियां: कथा में मचा हो-हल्ला..., सात लोगों को काटा; महिलाएं भी हुईं घायल

Sat, 08 Mar 2025 11:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

हवन का धुआं उठने से मधुमक्खियां भड़क गई थीं। भक्तों पर जब हमला हुआ तो लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मधुमक्खियाें के काटने के बाद इलाज करवाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर के गोपीगंज कोतवाली के गोसाईं बाजार में शनिवार को सत्यनारायण भगवन की कथा के दौरान हवन से उठे धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने भक्तों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली गोसाई बाजार निवासी डॉ. छेदीलाल गुप्ता (75) गांव के ही चौरा माता मंदिर के पास सत्यनारायण कथा का आयोजन किए थे। पूरे परिवार के साथ वे मंदिर पहुंचे और सत्यनारायण भगवान की पूजा शुरू हुई। मंदिर के पास ही काफी विशाल और पुराना पीपल का पेड़ है। जिस पर मधुमक्खियों ने बड़े-बड़े छत्ते लगाए हैं।

बताया जा रहा है कथा के दौरान हवन शुरू हुआ। हवन से निकला धुंआ जैसे ही ऊपर पहुंचा। मधुमक्खियां भड़क गईं और बड़ी संख्या में लोगों पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


मधुमक्खियों के हमले से लोग इधर-उधर भागने लगे। जिसको जिधर मौका मिला उधर ही भागा। इस बीच मधुक्खियों ने डॉ. छेदी लाल गुप्ता (75), सुशीला देवी (45), उर्मिला देवी (40), रंजना देवी (45), नैतिक (10), उजाला (18) और सुभांजलि (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एबुलेंस की मदद से ज्ञानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें