फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : जाम से निजात के लिए प्रमुख मार्गों पर लगाए जाएंगे डिवाइडर, प्रशासन ने की तैयारी

Sat, 08 Mar 2025 07:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

आए दिन जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन ने तरीका निकाला है और इसके तहत प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर लगाए जाने है। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी तस्वीर जमीन पर नजर आने वाली है। 
विज्ञापन
डिवाइडर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही नगर में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। नगर में जाम के कई ऐसे पॉइंट हैं, जहां अमूमन हर दिन जाम की समस्या देखने को मिलती है। जाम के कारण स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को देरी तो होती ही है। कई बार जाम में फंसी एबुलेंस और कामकाजी लोगों को ऑफिस जाने में भी देरी होती है।

विज्ञापन


जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार पुलिस व यातायात विभाग की ओर से प्रयास किए गए लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला है। नगर में लिप्पन तिराहा पर हर दिन जाम लगता है। इस तिराहे के आसपास से पांच सड़कें गुजरती हैं। जिसमें फ्लाईओवर भी शामिल है। फ्लाईओवर से नीचे उतरने वाले लोग कई बार टर्न लेने के लिए भी लोग घूमते हैं।

इसके अलावा नगर पालिका तिराहे पर सर्विसलेन काफी सकरा होने के कारण जाम की समस्या देखने को मिलती है। यहां एक ही लेन पर आमने-सामने से अक्सर वाहन आ जाते हैं। जिससे जाम की समस्या बन जाती है। इसके अलावा भदोही रेलवे स्टेशन के बाद भी स्टेशन रोड पर भी हर दिन जाम की समस्या देखने को मिलती है।
विज्ञापन


यहां बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक कब्जा जमाए रहते हैं। सड़क तक ई-रिक्शा खड़ा कर दते हैं। इससे समस्या और गंभीर हो जाती है। सीओ यातायात प्रभात राय ने बताया कि नगर में जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से जगह-जगह डिवाइडर लगाए जाएंगे। जिससे वाहन चालक इधर-उधर न निकले सकें और अपने लेन से चले। इससे काफी हद तक जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें