फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में वाराणसी के कारोबारी को चौरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
कोडिन कफ सिरप का आरोपी विजय गुप्ता। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
चौरी। जिले में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप का कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने 3.57 करोड़ के कफ सिरप की तस्करी करने वाले वाराणसी के कारोबारी विजय गुप्ता निवासी गोला दीनानाथ को मानिकपुर से गिरफ्तार किया है। कफ सिरप मामले में पुलिस ने यह दूसरी गिरफ्तारी की है।
इससे पहले फरवरी में पूर्णा फर्म के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि औषधि निरीक्षक आजमगढ़ ने 26 नवंबर 2025 को अवगत कराया कि फर्म मेसर्स-शिव शक्ति इंटरप्राइजेज खरिहानी नहर के सामने आजमगढ़ ने 100 मिलीग्राम की एक लाख 41 हजार फेंसेडील कफ सिरप की शीशी, मां शारदा फार्मा मुस्तफाबाद, जहानागंज आजमगढ़ ने 45 हजार शीशी कफ सिरप का विक्रय फर्म मेसर्स दिलीप मेडिकल स्टोर आजाद नगर नई बाजार भदोही को किया है।
विज्ञापन

फर्म मेसर्स राजेंद्र एंड संस की प्रोपराइटर अंशिका गुप्ता ने साजिश के तहत कोडीनयुक्त औषधियों का विक्रय भारी मात्रा में दिलीप कुमार उमर के दोनो फर्मों को किया था। दिलीप कुमार उमर ने कोडीनयुक्त सिरप के स्टॉक का सत्यापन नहीं कराया गया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बिना किसी डॉक्टर के परामर्श के बाजार में इसे नशे के लिए बेचा गया। आपराधिक षड्यंत्र के तहत विधि विरुद्ध तरीके से कूटरचित एवं फर्जी विक्रय बीजकों के माध्यम से क्रय-विक्रय किया गया। उक्त मामले में चौरी और सोनभद्र में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
कारोबार अंशिका गुप्ता का पति विजय गुप्ता देखता था। करीब तीन करोड़ 57 लाख 43 हजार 147 रुपये का कारोबार किया गया।
रविवार को कफ सिरप के कारोबार में वांछित विजय गुप्ता निवासी के-64ए गोला दीनानाथ वाराणसी को मानिकपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें