फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोहरीघाट में राम की मर्यादा और भरत के समर्पण का हुआ मिलन

विज्ञापन
दोहरीघाट में भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देख भावुक हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
नगर में शुक्रवार को श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में भरत मिलाप की लीला संपन्न हुई। भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत के मिलन का भावपूर्ण मंचन देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान पूरा नगर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भरत मिलाप की लीला ने उपस्थित लोगों को भाईचारे, त्याग, प्रेम और पारिवारिक मर्यादा का संदेश दिया। भगवान श्रीराम के वनवास जाने के बाद भरत ने उनकी चरण पादुकाओं को सिंहासन पर स्थापित कर राज्य का संचालन किया था। वनवास से लौटने पर भरत अपने बड़े भाई के स्वागत के लिए आतुर थे। दोनों भाइयों का मिलन प्रेम, त्याग और समर्पण की अद्भुत छटा का प्रतीक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें