जिला न्यायालय परिसर में मानसिक स्वास्थ्य बैठक में बैठे न्यायिक अधिकारी। स्रोत विभाग
- फोटो : चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत
ज्ञानपुर। जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जल अखिलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में तनाव प्रबंधन के बारे में बताया। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए सचेत रहने की सलाह दी गई।
न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकतर लोगों को तनाव और अवसाद की समस्या है। इससे निपटने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में सुधार के साथ-साथ खानपान का ध्यान भी रखना होगा।
संयोजक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तरूणिमा पांडेय ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। इसको लेकर हम सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है।
इस मौके पर सभी कोर्ट के न्यायाधीश के साथ एडिशनल सीएमओ ओपी शुक्ला, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अशोक परासर, डॉ. शांति आदि रहीं। संवाद