फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : विपुल

विज्ञापन
जगापुर में लोगों से बात करते ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे। स्रोत संगठन - फोटो : चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक के जगापुर मिश्रान गांव में ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने चौपाल लगाई। चौपाल में आसपास के करीब 10 गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, जगापुर मिश्रान गांव निवासी प्रमुख समाजसेवी निखिलेश मिश्र घियहा के भतीजे स्व. अभिषेक मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी दी। चौपाल में जगापुर मिश्रान, सुगंधपुर, होलईपुर, केवलपुर, बैरी, बीसा मधैना, गंगापुर तलिया, जगापुर गांव के लोग रहे। विधायक ने कहा कि शासन से लेकर प्रशासन स्तर लोगों के जीवन स्तर में सुधार को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। लोगों की हर छोटी-बड़ी समस्या का प्रमुखता से निस्तारण कराया जा रहा है। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) पूर्व अध्यक्ष पं.ओंकारनाथ मिश्र ने कहा कि समाजसेवा सबसे बड़ा धर्म है। जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों को भी आम जनता की मदद के लिए आगे आना चाहिए। चौपाल में मौके पर जयशंकर दुबे, दिलीप मिश्र ‘दिल्लो’, सभाजीत मिश्र ‘बल्ले’, ज्ञान प्रकाश मिश्र, गिरीश चंद्र मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, शीलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें