फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित करें योजनाएं: तुषारदीप मकवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। साथ ही योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित करें। यह बातें राज्य स्तरीय सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य तुषारदीप मकवाना ने सोमवार को ज्ञानपुर के निरीक्षण भवन में अधिकारियों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण भवन ज्ञानपुर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एवं नगरीय विकास के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से संबंधी सभी कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण ढंग से काम कराने का निर्देश दिया। कहा आदर्श ग्राम योजना एक ऐसी संकल्पना है, जिसमें लोगों को विभिन्न बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है। समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, समाज कल्याण अधिकारी विकास डॉ. ऐश्वर्य राजलक्ष्मी ने अनुसूचित जाति के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बताया जनपद में अनुसूचित बाहुल्य 70 ग्राम पंचायतों का चयन भारत सरकार की ओर से किया गया है। प्रति गांव 20 लाख रुपये गैप फिलिंग विकास कार्य के लिए आवंटित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में जनपद स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। सलाहकार सदस्य ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, कृषि विभाग के किसान सम्मान निधि योजना सहित किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज एवं विद्युत विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करके सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने को कहा। सीडीओ भानुप्रताप सिंह, सीएमओ डा. संतोष कुमार चक, उप निदेशक कृषि अरविद कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें