फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीबियों के सहारे हो रहा अवैध शराब का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अवैध शराब तस्करी का हब बन चुकी कालीन नगरी में अब तस्करों ने नया तरीका अपना लिया है। अब वह खुद की बजाए अपने करीबियों के सहारे शराब का कारोबार कर रहे हैं। जिससे पुलिस से लेकर खुफिया टीम भी मात खा जा रही है। कई क्षेत्रों में देशी शराब की दुकान से भी अवैध शराब का कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में देशी शराब की दुकान से मिली अवैध शराब के पीने से 89 लोगों की मौत हो चुकी है। आजमगढ़ में भी 50 के करीब लोगों की जान जहरीली शराब के पीने से चली गई। दो जिलों में शराब के सेवन से मौत होने के बाद शासन सतर्क हो गया है, हालांकि तस्कर भी शासन-प्रशासन को झटका दे रहे हैं। सूत्रों की माने तो शराब तस्कर अब अपने नजदीकी, पड़ोसियों के सहारे व्यापार को बढ़ा रहे हैं। जिनके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। जिससे पुलिस और आबकारी विभाग भी ऐसे लोगों को समझ नहीं पाती। बिजनेस अच्छा होने पर हर रोज शाम को अच्छी खासी पार्टी होती है। उनके करीबियों को पकड़ने के लिए पुलिस को भी काल डिटेल निकालने का सहारा लेना चाहिए। बताते चलें कि अवैध शराब के सेवन से जिले में 15 से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस और आबकारी टीम लगातार ऐसे लोगों पर सख्ती कर रही है।
मोढ़ से ताल्लुक रखते हैं शराब माफिया
ज्ञानपुर। जिले से लेकर पूर्वांचल के दूसरे जिलों में पकड़े जाने वाले शराब तस्करों में अधिकतर के तार मोढ़ क्षेत्र से जुड़े रहते हैं। अभी हाल में भदोही के एक सिनेमाहाल से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इसमें भी मोढ़ के एक तस्कर का नाम सामने आया। सुरियावां क्षेत्र में कुछ माह पूर्व पकड़ी गई शराब में भी मोढ़ के एक शराब माफिया का नाम सामने आया था। गैर प्रांतीय मिलावटी शराब पकड़ी गई, लेकिन हर बार मास्टरमाइंड को पुलिस बचा ले गई। चालक और खलासी ही बलि का बकरा बने।
विज्ञापन

पांच शराब तस्करों की भेजी सूची
ज्ञानपुर। सूबे के कई जिलों में अवैध शराब के पीने से मौत होने के बाद शासन अलर्ट मोड में है। शासन के निर्देश पर हर जिले से शराब तस्करों की सूची मांगी गई। आबकारी विभाग की ओर से 15 शराब तस्करों में पांच की सूची भेजी गई हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें