फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ईवीएम में खराबी आई तो कुछ जगह बदले गए वीवीपैट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कई बूथों पर सोमवार को ईवीएम में खराबी आने से मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। कुछ स्थानों पर आधे घंटे तो कुछ जगहों पर एक घंटे में नई मशीन लगने के बाद मतदान शुरू हो सका। इसको लेकर मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह तो मॉक पोल के दौरान ही वीवीपैट में गड़बड़ी सामने आने पर उसे बदलने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों ज्ञानपुर, औराई और भदोही में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह आठ बजे ज्ञानपुर के बूथ संख्या 117, 118 और 119 पर तकनीकी गड़बड़ी से ईवीएम काम नहीं कर रहा था। इससे केंद्र पर खलबली मच गई। पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर 45 मिनट में गड़बड़ी दूर हुई, इसके बाद मतदान दोबारा शुरू हो सका। भदोही के प्राथमिक विद्यालय मोढ़ के बूथ संख्या 219 पर सुबह 11 बजे ईवीएम मेें खराबी आ गई। करीब 52 मिनट बाद दूसरी ईवीएम लगने पर मतदान शुरू हो सका। ज्ञानपुर के माता सेवक इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 271 पर वीवीपैट की खराबी से सुबह आठ बजकर पांच मिनट से नौ बजकर 10 मिनट तक मतदान रुका रहा। गड़बड़ी दूर होने के बाद मतदान शुरू हो सका। इसी तरह भदोही के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर गोपलहां में वीवीपैट और भदोही के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानापुर में कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी पैदा हुई। औराई विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर बूथ संख्या 153, भाला प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 328, कटेबना के बूथ संख्या 267 पर 15 से 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। भदोही विधानसभा क्षेत्र के दानूपुर पूरब पट्टी के बूथ संख्या 200 पर मॉकपोल के दौरान वीवीपैट में खराबी आने पर उसे बदला गया। उधर, मतदान के दौरान जहां गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं, उसको लेकर कार्मिक परेशान दिखे। इसको लेकर पूरे दिन कंट्रोल रूम के टेलीफोन घनघनाते रहे। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी समस्याओं का निस्तारण करने में जुटे रहे। यहां से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी स्वयं जुड़ी रहीं। वे हर समस्या का समाधान कराने में व्यस्त दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें