फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ई-केवाईसी नहीं कराई तो नहीं मिलेगा सिलिंडर, सब्सिडी भी होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एलपीजी उपभोक्ताओं को अब ई-केवाईसी करानी होगी। 31 दिसंबर तक एलपीजी उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं उनकी सब्सिडी भी बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर अब वितरक एजेंसियों की ओर से सख्त रुख अपनाया जा रहा है। अब हर एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी होगी। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि घरेलू और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को चिह्नित किया जा सके। इसके अलावा जो लोग जिला छोड़ गए हैं, उनके कनेक्शन भी काटे जाएंगे। उपभोक्ता अगर एलपीजी कनेक्शन का ई-केवाईसी नहीं कराएंगे तो उनकी सिलिंडर की आपूर्ति रोकी जा सकती है।
जिले में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के करीब छह लाख उपभोक्ता हैं। इस समय घरेलू सिलिंडर 956 रुपये में मिल रहा है। इसमें उज्ज्वला के लाभार्थियों को 300 रुपये और आम कनेक्शन धारकों को 50 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। सर्वे न होने के कारण सब्सिडी में भी समस्या आ रही है। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

-
नजदीकी वितरक के पास जाकर करा सकते हैं ईकेवाईसी
एलपीजी उपभोक्ता अपने नजदीकी वितरक के यहां जाकर ई-केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। एलपीजी वितरक संघ के जिलाध्यक्ष अरूण मिश्रा ने बताया कि एलपीजी कनेक्शन धारकों की ई-केवाईसी शुरू हो चुकी है। 31 दिसंबर तक हर हाल में ई-केवाईसी करानी है। ऐसा कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं सब्सिडी भी बंद कर दी जाएगी।


उपभोक्ताओं सिलिंडर और चूल्हे की भी कराएं जांच
एलपीजी वितरक संघ के जिलाध्यक्ष अरूण मिश्रा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा की दृष्टी से जांच कराना भी अनिवार्य कर दिया गया है। उपभोक्ता अपने नजदीकी वितरक को सूचना देकर घर पर ही गैस चूल्हे और उसकी पाइप की जांच अनिवार्य रूप से कराएं। जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें