फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 46 बाइक समेत 88 वाहनों का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित और तेज गति से वाहन चालकों को लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। खासकर बाइकरों को लेकर विभाग ने सख्ती दिखाई है। बृहस्पतिवार को गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। जहां स्पीडोमीटर की मदद से वाहनों के रफ्तार की जांच की गई। टीम ने अभियान के दौरान 46 बाइक चालक सहित 88 वाहनों का चालान काटा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिर्जापुर तिराहा, पर्वतपुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, तेज गति से वाहन चलाने पर 46 बाइकरों का चालान किया गया। स्पीडोमीटर से वाहनों की गति पर निगरानी की जा रही है। स्पीडोमीटर 100 से 300 मीटर की दूरी तक वाहनों की रफ्तार बताता है। इस स्पीडोमीटर से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। अधिकतर दुर्घनाएं तेज रफ्तार के कारण आपस में टकराने या गाड़ियों में टक्कर मार देने से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें