फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल शफा में इदरीसी समाज को मिले स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। लखनऊ स्थित दारुल शफा भवन में इदरीसी समाज के लिए स्थान और स्कूलों में वितरित होने वाले नि:शुल्क ड्रेस की सिलाई समाज से कराकर आर्थिक और राजनीतिक पहचान दिलाई जा सकती है। उक्त बातें सोमवार को सुरियावां के प्राचीन सहुआइन तालाब स्थित सभागार में हुए सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इदरीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल खालिक इदरीसी ने कहीं।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि जारिका फातिमा ने कहा कि समाज को पहचान कायम रखने के लिए दहेज प्रथा, गरीबों-असहायों की मदद करना चाहिए। समाज वर्षों से अपनी 11 मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सफलता तभी मिलेगी जब समाज एकजुट होगा। आयोजक रेनू बाबू इदरीसी ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट, विशिष्टजनों को अंगवस्त्र, पुस्तक भेंटकर स्वागत किया। इ
स मौके पर शफीक अंसारी, सलामत अली इदरीसी, मसूद हक्कानी, मेहरबान, नंदलाल गुप्ता, जटाशंकर मौर्य, मदन जायसवाल, बरकत अली, मुकुंदी, सद्दाम, मुन्ना इदरीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें