फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मैं वैराग्य धारण कर चूकी हूं, गंगा में कूदी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर(भदोही)। मेरा माता-पिता कोई नहीं है। परमपिता परमेश्वर मेरे सब कुछ है। मैं वैराग्य धारण कर चूकी हूं। मेरा इस जिंदगी में कोई काम नहीं है। जिंदगी और मौत सब निश्चित है। एक कागज पर लिखकर शुक्रवार को दोपहर में गोपीगंज के इब्राहिमपुर गंगा घाट पर नाव से एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। मिर्जापुर के विंध्याचल और गोपीगंज थाने की पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई। अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मिर्जापुर के विंध्याचल थानाक्षेत्र के नवगांव घाट से शुक्रवार को एक 20 वर्षीय युवती इब्राहिमपुर घाट पर आने के लिए नाव पर बैठी। वह साइकिल और एक बैग भी लिए थी। नाविक धनंजय निषाद के मुताबिक मध्य गंगा में नाव पहुंचने के बाद वह एक सौ का नोट दी। उसके बाद शब्द लिखे एक कागज को नाव पर छोड़ने के बाद गंगा में छलांग लगा दी। नाव में बैठे लोग सन्न रह गए। नाव में बैठे अन्य लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन मध्य गंगा में किसी की कूदने की हिम्मत नहीं हुई। कागज पर मैं वैराग्य धारण कर चूकी हूं। मेरा इस जिंदगी में कोई काम नहीं है। जिंदगी और मौत सब निश्चित है, लिखा था।
इब्राहिमपुर घाट पर पहुंचने के बाद लोगों ने पीआरवी और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर विंध्याचल थाने के साथ ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। युवती की साइकिल नाव पर ही मौजूद है। वह कहां से आ रही थी और कहां जाना था यह स्पष्ट नहीं हो सका। उसका नाम और पता भी किसी को नहीं मालूम है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि गोताखोंरो की मदद से गंगा में कूदी युवती की तलाश की जा रही है। उसकी साइकिल और कागज को कब्जे में लिया गया है। चेहरा ढंके होने के कारण नाव में कोई पहचान नहीं सका। अब मिलने पर ही उसकी पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें