फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के संघर्ष से जातीय जनगणना एलान : वसीम अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को गांधी पार्क से राजा पार्क तक धन्यवाद जुलूस निकाला गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आभार जताया गया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष से केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना का प्रस्ताव पारित करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे गांधी पार्क में कांग्रेस जनों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि देश की जनता लंबे समय से जातीय जनगणना के माध्यम से सामाजिक न्याय की मांग करती रही है। राहुल गांधी गांधी ने जनता की आवाज में अपनी आवाज मिलाई। संसद से लेकर सड़क तक इस बात को दोहराया कि जातीय जनगणना कराई जाए और उसके आंकड़ों के मुताबिक सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जाए। कहा कि यह देश की जनता और राहुल गांधी गांधी की प्रतिबद्धता की जीत है। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश कुमार मौर्या, दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, सुरेश गौतम, मुशीर इक़बाल, त्रिलोकीनाथ बिंद, रमेश बिंद, नाज़िम अली, सुबुकतगीन अंसारी, शमशीर अहमद, स्वालेह अंसारी, रामशंकर बिंद, शिव पूजन मिश्रा, संजय पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें