फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi : मैं विधायक जी का बड़े बाबू बोल रहा हूं...20 लाठी मारते हुए लाऊंगा, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Thu, 26 Dec 2024 07:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

ज्ञानपुर विधायक के नाम पर धमकी देने वाले को पुलिस तलाश रही है।  एडीजी जोन वाराणसी से शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। बताते चलें कि सुरयावां निवासी राजेश को फोन पर धमकी मिली जिसके बाद उसने ऑडियो के आधार पर गुहार लगाई है।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं विधायक जी का बड़े बाबू मिश्रा जी बोल रहा हूं....जिस जमीन के मामले में इंटरफेयर कर रहे हो, मैं तुम्हें घर से उठाकर 20 लाठी मरवाते हुए ले आऊंगा। फोन मिली धमकी के बाद स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एडीजी जोन वाराणसी से शिकायत दर्ज करायी। उनके निर्देश पर ऑडियो के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सुरियावां कोतवाली के वारी निवासी राजेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें ज्ञानपुर विधायक के नाम पर फोन से धमकी दी जा रही है। बताया कि 22 दिसंबर को कोई बड़े बाबू मिश्रा जी के नाम से व्यक्ति ने अपने आपको को विधायक जी का बड़े बाबू बताते हुए उन्हें फोन कर धमकी देने के साथ गाली-गलौच किया।

आरोप लगाया कि इसकी शिकायत लेकर जब वे कोतवाली पहुंचे तो प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें इधर-उधर घुमाया और उनका मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। दो-तीन दिन ऐसा होने के बाद पीड़ित ने एडीजी जोन वाराणसी से इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही एडीजी जोन ने मामले में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ली गयी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें