उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक बुजुर्ग ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर के बरबसपुर गांव मुलेमा बनवासी(60) की उनके पति बनवारी बनवासी ने दारू के नशे में पिटाई कर दी। इसके बाद सुबह उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के छह बच्चे हैं।
थाने पर सूचना मिलने के बाद दुर्गागंज थाना के सह प्रभारी अखिलेश कुमार यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे राजेश ने आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।