ज्ञानपुर । कोइरौना थाना क्षेत्र बेरवा गंगा पट्टी के पास स्कूटी की चपेट में आने से साइकिल सवार 50 वर्षीय विजय लाल गौतम की मौत हो गई।
भिखीपुर कोइरौना निवासी विजय लाल बुधवार को मजदूरी करने के लिए दरवासी गांव आए थे सायंकाल काम कर वापस घर जा रहे थे, रास्ते में स्कूटी सवार महिला ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में स्कूटी सवार महिला भी घायल हो गई जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में कराया गया। मौत की जानकारी पर परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है।