सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज भानीपुर में शुक्रवार को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे (एचआरपी) मनाया गया। जिसमें 45 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं आवश्यकतानुसार महिलाओं को दवा भी दी गई। मातृ, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत एचआरपी डे मनाया जाता है।
अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने बताया कि 45 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें उच्च जोखिम गर्भावस्था की स्थिति वाली गर्भवती महिलाएं पाई गईं। जिनका उपचार करके परामर्श दिया गया। डॉ. सीमा पंत ने बताया कि प्रतिदिन पौष्टिक भोजन करें। भोजन में विटामिन, प्रोटीन, हरी सब्जी, कैल्शियम, आयरन भरपूर मात्रा में ले। गर्भवती महिलाओं को दो केला, एक सेब का भी वितरण किया गया। मौके पर संजीत शुक्ला, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. रिचा, मनीषा पाल, अभय आदि रहे।