लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के भवानीपुर गांव में स्थित शिव मंदिर से रविवार को रात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के दो घंटों को चोरी कर लिया। इस दौरान सोमवार को मंदिर में पूजन-अर्चन करने पहुंचे ग्रामीणों ने घंटा गायब देखा तो शोरगुल मचाया।
इस संबंध में शिव भक्त विद्या शंकर पांडेय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर घंटा को बरामद कराने और मनबढ़ चोरों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की गई है लेकिन चोरों की शिनाख्त न होने के कारण गिराफ्तारी नहीं हो सकी।