फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था अस्पताल, संचालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के खमरिया नगर में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होने वाले अस्पताल नेहा चाइल्ड क्लिनिक के संचालक के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पिछले दिनों ग्रामीणों ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग किया। सीएमओ के निर्देश पर पर 11 जुलाई को चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक अस्पताल घोसिया डॉ. अमित कुमार वर्मा, एआरओ प्रिंस कुमार, कनिष्ठ सहायक मोनू जायसवाल ने जांच किया। सीएमओ को सौंपे रिपोर्ट में बताया कि जैसे ही टीम उक्त क्लीनिक पर पहुंची वह संचालित मिला।
विज्ञापन

पहले तो संचालक अर्पित कुमार कश्यप का बीएएमएस का रजिस्ट्रेशन दिखाया गया। जांच करने पर वह ना तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां ही रजिस्ट्रेशन था और न ही क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वाराणसी के ही यहां। सीएचसी औराई के अधीक्षक डॉ. कृष्णाचंद्र दूबे की तहरीर पर पुलिस ने संचालक अर्पित कुमार कश्यप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें