फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : नजर हटते ही हुआ खाैफनाक हादसा, तड़पकर थम गईं मासूम की सांसें; घटना सुन कांप जाएगी रूह

Mon, 16 Dec 2024 07:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : एक वर्षीय मासूम की माैत के बाद हर कोई स्तब्ध हो गया। जोगापुर गांव में सनसनी फैल गई। परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। छत पर कब उसकी नींद खुली, उसके बाद यह हादसा कब हुआ किसी को कुछ नहीं मालूम।
विज्ञापन
अस्पताल में एक वर्षीय बच्ची की जांच करते डाॅक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव में सोमवार की दोपहर एक हृदय विदारक घटना से पूरा गांव मर्माहत हो गया। गांव निवासी एक व्यक्ति की एक साल की बेटी पानी से भरी प्लास्टिक की बाल्टी में खेलते-खेलते गिर गई। पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना घर की छत पर हुआ। उस समय घर की महिलाएं किसी काम में व्यस्त थीं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर निवासी ओमप्रकाश जायसवाल तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। उन्हें दो बेटियां और एक बेटा है। सोमवार को दोपहर में घर की महिलाएं छत पर बैठी हुई थीं। इस बीच, उनकी सबसे छोटी बेटी लवी (एक साल) सो गई। इस बीच कोई घरेलू काम आ जाने के कारण महिलाएं उसे धूप में ही सुलाकर नीचे चली गईं।

बताया जा रहा है कि इस बीच, लवी की नींद खुली और वह खेलते-खेलते पर छत पर रखे गए पानी से भरी बाल्टी के पास चली गई और उसमें गिर गई। इधर परिजनों को इसकी भनक नहीं लग पाई। थोड़ी देर बाद जब महिलाएं ऊपर पहुंची तो लवी पानी भरे बाल्टी में उल्टा पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी गोपीगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हृदय विदारक घटना से पूरा गांव मर्माहत रहा। वहीं, लवी की मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें