फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय की टूटी आस

विज्ञापन
ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते अधिकारी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक बार फिर फरियादियों को त्वरित न्याय नहीं मिल सका। 20 से 30 किमी सफर तय कर अफसरों के पास पहुंचे लोगों के प्रार्थना पत्र लंबित रह गए। तीनों तहसील में आए 196 प्रार्थना पत्रों में से केवल सात का निस्तारण किया जा सका। शेष प्रकरण संबंधित विभागों को सौंपा गया।
विज्ञापन

औराई तहसील में डीएम राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बारी-बारी से डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। ज्यादातर मामले राजस्व से जुड़ा होने के कारण उनका निस्तारण करने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग से कहा। अफसरों को हिदायत दी गई कि संपूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र एक सप्ताह के अंदर हर हाल में निस्तारित हो। बार-बार शिकायत प्राप्त होने पर भी कोई निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए चेताया। इस दौरान विभिन्न विभागों से आए 72 प्रार्थना पत्रों में चार का निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह आदि रहे।
ज्ञानपुर तहसील में एडीएम शैैलेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के कुल 86 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मात्र एक का निस्तारण हो सका। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन

भदोही तहसील में एसडीएम एके मिश्रा अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें 38 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें दो का निस्तारण किया जा सका। राजस्व विभाग के 15, पुलिस के 12, ब्लॉक के पांच, ईओ के तीन, बिजली के दो और चिकित्सा विभाग का एक प्रार्थना पत्र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें