फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन था कड़ा इंतजाम, प्रशासन का भी हुआ इम्तहान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 83 केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। सुबह की पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली में 2401 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन प्रबंध तंत्र, शिक्षा विभाग से लेकर छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नामित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट दोनों पालियों की परीक्षा में केंद्रों पर चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर मंगलवार की सुबह छह बजे से ही विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, इंद्रावती बिंद इंटर कॉलेज गिरधरपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपीगंज में अभिभावक संग छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे। करीब सात बजकर 30 मिनट पर एक-एक परीक्षार्थी की जांच कर कमरे में प्रवेश दिया गया। करीब तीन घंटे तक चली परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने माथापच्ची की। तकनीकी खामियों से कुछ छात्र दूसरे परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए, हालांकि आनन-फानन में उन्हें संबंधित केंद्र पर पहुंचाया गया, जिससे वह परीक्षा में शामिल हो सके। बीएसए अमित कुमार, लेखाधिकारी और डीआईओएस अशोक श्रीवास्तव का उड़ाका दल कई केंद्रों पर पहुंचा, लेकिन कहीं कोई अनुचित साधन के साथ नहीं पकड़ा गया। कंट्रोल रूम के मुताबिक सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी में पंजीकृत 30 हजार 136 छात्र-छात्राओं में 2401 अनुपस्थित रहे, जबकि 27 हजार 735 परीक्षा में शामिल हुए। सामान्य हिंदी में एकमात्र परीक्षार्थी उपस्थित रहा।
और जब लखनऊ से घनघना उठी घंटी
बोर्ड परीक्षा की आनलाइन निगरानी के फायदे और नुकसान भी है। मंगलवार को प्रथम पाली में कोइरौना स्थित एक परीक्षा केंद्र की फुटेज देखकर लखनऊ से डीआईओएस के पास फोन आया कि एक छात्रा नकल कर रही है। आनन-फानन में डीआईओएस अशोक चौरसिया उक्त केंद्र के संबंधित कक्ष में पहुंचे। यहां भी नकल स्पष्ट नहीं हो सका। लखनऊ से छात्रा को लाल स्वेटर पहने बताया गया। अधिकारियों ने उसके पास देखा तो शिक्षक डायरी रखी गई थी। इसी तरह विमल मिश्र की शिकायत पर एक केंद्र पर डीआईओएस पहुंचे लेकिन वहां भी व्यवस्था सही मिली।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर धमके डीएम, मची खलबली
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने ज्ञानपुर स्थित इंद्रावती देवी इंटर कॉलेज गिरधरपुर और माधोसिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज खमरिया का निरीक्षण किया। एक-एक कक्ष में जाकर सीसीटीवी कैमरा और वायस रिकार्डर को परखा। परीक्षा नकलविहीन मिलने पर संतोष जताया। निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरा और वायस रिकार्डर बराबर क्रियाशील रहे।
कहीं कैमरा खराब तो कहीं वॉयस रिकॉर्डर गड़बड़
परीक्षा के पहले ही दिन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे और उनके वॉयस रिकॉर्डर में गड़बड़ी आ गई। करीब दर्जन भर से अधिक केंद्रों पर कैमरे और वायस रिकार्डर खराब मिले। एनआईसी और जिला विद्यालय निरीक्षक की सख्ती के बाद आनन-फानन में व्यवस्था सुधारी गई। ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही, डीघ, अभोली और औराई ब्लॉक के कई केंद्रों पर यह दिक्कतें सामने आईं, जिसको सुधारने के लिए विभाग से लेकर स्कूल प्रबंधतंत्र भी परेशान दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें