फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी

Fri, 19 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थानाक्षेत्र के नागमलपुर गांव के दूबे बस्ती में बुधवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर को खंगाल डाला। चोर आभूषण समेत हजारों का सामान उठा ले गए।  परिवार वाले सोकर उठे तो कमरों में सामान फैला देख अवाक रह गए। भोर में चार बजे ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल किया लेकिन वह बेकार साबित हुआ। छह बजे के बाद नंबर लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। 
विज्ञापन

नागमलपुर दूबे बस्ती निवासी रोशन दूबे के परिवार वाले हर रोज की तरह बुधवार की रात खाना आदि खाकर सो गए। 
बारिश का मौसम होने से परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए। देर रात आए चोरों ने जिन कमरों में सामान रखा था, उसका ताला तोड़कर अंदर रखी दो पेटी उठा ले गए। परिवार वालों के मुताबिक उसमें सोने का एक हार, मांगटीका, मंगलसूत्र, नथुनी, अंगूठी, कमरपेटी और छह हजार नकद था, जिसे चोर ले गए। भोर में घर की महिलाएं जागी तो दो कमरों का दरवाजा खुला देखा तो सन्न रह गई। अंदर जाकर देखा तो सामान तितर-बितर था। यह देख चोरी की भनक लग गई। शोरगुल मचाने पर 
वहां सैकड़ो ग्रामीण जुट गए। भोर में ही ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल किया लेकिन वह लग नहीं सका। उसके बाद ग्रामीणों ने पाली चौकी को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसओ सुरियावां एमजे खान मौके पर पहुंचकर           मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें