फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, मछलियां मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव में शुक्रवार की देर रात हाईटेंशन तार तालाब में गिर जाने के कारण 300 से अधिक मछलियां मर गई। सुबह जानकारी होने पर पालक श्रीधर बिंद ने वहिदानगर उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

श्रीधर बिंद ने बताया कि वर्षों से गांव स्थित तालाब का आवंटन कराकर मछली का पालन करता आ रहा है। इस वर्ष भी तालाब आवंटन की औपचारिकता पूरी कर मछलियां छोड़ा था। विद्युत विभाग एक दशक पूर्व से लगे तार और खंभों को न बदलने के चलते वह आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। कई बार शिकायत कर तालाब के पास गुजरे तार, खंभे को हटवाने की लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। यहां तक कि मत्स्य निरीक्षक कभी भी पालकों की परेशानियों को दूर कराने में क्षेत्र का भ्रमण नहीं करते। बताया कि तार गिरने से लगभग तीन सौ से अधिक मछलियां करंट की चपेट में आकर मर चुकी थी। एसडीओ एके पाल ने कहा कि सूचना पर आपूर्ति बंद कराकर टूटे तार को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें