फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 144 स्कूलों के ऊपर से गुजर रही है हाईटेंशन लाइन, डर के साए में पढ़ रहे 15 हजार बच्चे

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बाबूसराय के ऊपर से गया बिजली का तार।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद के 144 स्कूलों के परिसर के बीच से होकर हाईटेंशन लाइन गुजरी है। लगभग 15 हजार बच्चे डर के साए में पढ़ रहे। कई बार बारिश के दौरान हाईटेंशन तारों से स्पार्किंग होती है। उस दौरान बच्चे भयभीत होकर कक्षाओं से बाहर नहीं निकलते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल परिसर से हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए लगभग 20 दिन पहले 58 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। हालांकि, इसकी कवायद साल 2022 से चल रही है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इसमें करीब 1.35 लाख बच्चे पढ़ते हैं। ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य योजनाओं से स्कूलों की तस्वीर बदलने का प्रयास हो रहा है। फिर भी कई खामियों से अभिभावक, बच्चे और शिक्षक सहमे रहते हैं।
विज्ञापन


साल 2022 से चल रही है कवायद, छह बार हो चुका है पत्राचार

जनपद के 144 स्कूल परिसर से हाईटेंशन तार हटाने की योजना साल 2022 में बनी थी। तब से लेकर अब तक छह बार पत्राचार हो चुका है। इसके बाद एस्टीमेट बनाया गया। कुछ दिन तक मामला बजट स्वीकृत होने के फेर में उलझा रहा। अब लगभग 20 दिन पहले शिक्षा विभाग ने बजट जारी किया है। अब बारी बिजली निगम की है कि कितने दिनों में ये तार स्कूल परिसर से हटाएगा।


केस-एक
प्राथमिक विद्यालय बाबूसराय में स्कूल भवन की छत पर हाईटेंशन तार का मकड़जाल फैला है। यहां आए दिन स्पार्किंग होती है। इससे बच्चे भयभीत रहते हैं। यहां 120 बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन


केस-दो
प्राथमिक विद्यालय बदलीपुर में पंपिंगसेट चलाने के लिए स्कूल परिसर से तार गया है। कई बार प्रधानाध्यापक ने तार हटाने के लिए पत्र लिखा, लेकिन अब तक ध्यान दिया गया। यहां 107 बच्चे पढ़ते हैं।

केस-तीन
प्राथमिक विद्यालय कठारी में स्कूल परिसर के ऊपर से 11 हजार और 440 वोल्ट के दो तार गुजरे हैं। स्कूल परिसर के बीच से ही एक रास्ता भी है, जहां हर समय लोगों का आवागमन होता है। इस कारण दुर्घटना का भय हमेशा बना रहता है।

केस-चार
मॉडल प्राथमिक स्कूल प्रजापतिपुर में 150 बच्चे पढ़ते हैं। यहां स्कूल के ऊपर से तार गुजरा हैं। बिजली निगम, शिक्षा विभाग और डीएम को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन तार नहीं हटाए जा सके हैं।



144 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरे हैं। इसको हटाने के लिए पत्राचार किया गया है। बिजली निगम को हटाने के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही तार हटाने का काम शुरू होगा। -
विज्ञापन

विकास चौधरी, बीएसए भदोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें