फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे की उच्चस्तरीय जांच होगी 

Sun, 31 Jul 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 मैं भी एक मां हूं, मां का दर्द समझ सकती हूं। ट्रेन हादसे में मृत बच्चों के घर कैयरमऊ पहुंचीं राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य नाहिद लारी खान ने बच्चों की मां से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की। कहा कि वह सभी परिवार के साथ हैं। सीएम से मिलकर अपनी बात रखूंगी। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद कैयरमऊ गांव पहुंची आयोग की सदस्य पहले पूर्व प्रधान कमलाशंकर मिश्र के घर गईं। वहां परिवार वालों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। उसके बाद  मिथलेश मिश्र के घर पहुंचकर महिलाओं से मिलीं और उन्हें सांत्वना दी। कहा कि मैं भी मां हूं, मां का दर्द क्या होता है, उसे जानती हूं। पीड़ित पूर्व प्रधान कमलाशंकर मिश्र ने कहा कि हम पर वज्र गिरा है लेकिन शासन- प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। प्रबंधनतंत्र मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हैं और धमकी दे रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम केशवनाथ, तहसीलदार शिव प्रसाद, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें