फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां गर्मी में भी बारिश के मौसम जैसा होता है जल भराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही व जौनपुर जिले को जोड़ने वाली सड़क पर 10 वर्षों से अधिक समय से बारिश के मौसम जैसा जल भराव हो गया है। लंबे समय से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम भी नहीं उठाया गया है। अब हालत यह है कि सड़क पर आवागमन भी काफी कम हो गया है।
विज्ञापन

चौरी बाजार से जौनपुर के सुरेरी को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील है। गांधी घाट पुल से कई बार सड़क की मरम्मत हुई, लेकिन दानूपट्टी में पहुंचते ही कार्य रुक जाता है। लगभग 1200 मीटर सड़क गड्ढों में तब्दील है और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर ही बहता है। इससे हर मौसम में सड़क पर जल भराव रहता है। चकिया तिराहा से दानूपट्टी तक सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। इसी सड़क से करीब छह से ज्यादा स्कूल, कॉलेज जुड़े हैं। क्षेत्र के आशीष दुबे, भोला दुबे, मनोज सिंह, राज कुमार ने कहा कि चंद मीटर सड़क राजनीत की शिकार हो गई। श्रेय लेने की होड़ ने जटिल समस्या पैदा हो गई है। जिसका खामियाजा बहुत से लोगों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें