कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों संग बैठक करते आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामऔतार सिंह।स्
राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं न्यायमूर्ति रामऔतार सिंह एवं आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार चौरसिया और एसपी सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें ग्रामीण निकायों में पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति, भागीदारी और आरक्षण की सांविधानिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रशासकों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने स्थानीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग की स्थिति, पंचायतों में उनकी भागीदारी और आरक्षण से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। इस मौके पर डीएम अनिल कुमार सिंह, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा माैजूद रहे।