ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय स्थित सौ शय्या अस्पताल में अब हार्ट और किडनी के मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल के लैब कक्ष में बायोकेमिस्ट्री की सलेक्ट्रा मशीन लगाई गई है। अब मरीजों को जांच रिपोर्ट आंधे घंटे में मिल जाएगी। मशीन अस्पताल में आ गई है। जनवरी के पहले सप्ताह में मशीन इंस्टाल हो जाएगी।
अस्पताल प्रशासन की ओर से शासन से डिफ्रिजर और लैब के अन्य उपकरण की मांग की गई है। लैब टेक्नीशियन की भी तैनाती कर दी गई है। लैब में किट से प्रारंभिक जांच शुरु कर दी गई है। लैब टेक्नीशियन सूर्यभान यादव ने बताया कि मशीन लगने के बाद लीवर, हार्ट, किडनी, यूरिन, यूरिक एसिड, एलएफटी आदि जांच होगी। इसकी रिपोर्ट 30 से 40 मिनट में तैयार हो जाएगी। लैब में कुछ उपकरण नहीं है। अस्पताल में रोजाना 200 से 250 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें से 45 से 50 मरीजों की जांच की आवश्यकता पड़ती है। अस्पताल में जांच की व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को निजी लैब की ओर से रुख करना पड़ता था। मरीजों को जांच के लिए करीब आठ किमी दूर जाना पड़ता था। अस्पताल में जांच की सुविधा शुरु होने से मरीज को सहूलियत होगी। सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि लैब कक्ष में बायोकेमिस्ट्री की सलेक्ट्रा मशीन लगाई गई है। मशीन इंस्टाल नहीं है। जनवरी के पहले सप्ताह में मशीन को इंस्टाल करा दिया जाएगा। इसके बाद किडनी व लीवर सहित कई जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura