फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरवा में विलंब से पहुंची स्वास्थ्य टीम,हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। औराई ब्लाक के डेरवां उप स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को वैक्सिनेशन टीम विलंब से पहुंची जिसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर हंगामा करने वालों को समझाने-बुझाने में सफल हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण पर रोकथाम लगाने के लिए सरकार गांव स्तर पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन पर बल दे रही है लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों की मनमानी नहीं रुक रही है। औराई स्वास्थ्य केंद्र उक्त गांव में पूर्व नियोजित कैंप की घोषणा कर ग्रामीणों से उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने का आह्वान किया था। बावजूद इसके टीम में शामिल कर्मचारी लगभग दो घंटे विलंब से पहुंचे। तीन दिनों तक हुई झमाझम बारिश का क्रम रुकने से तेज धूप के चलते ग्रामीण असहनीय गर्मी में परेशान रहे। अधीक्षक औराई अवनीश सिंह ने कहा कि विलंब होने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई गई है। कोई ग्रामीण वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रह पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें