फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नवंबर तक कर सकेंगे हज के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। आगामी वर्ष मुकद्दस हज के सफर पर जाने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन केवल आनलाइन भरा जा सकता है। अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित है। इसकी जानकारी शनिवार को खुद्दाम-ए हज समिति उप्र के सदस्यों ने स्टेशन रोड स्थित हाजी सौदागर अंसारी के प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक हाजी शाहिद हुसैन ने बताया कि हज के मुकद्दस सफर पर जाने के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से चीजे बेहद आसान हो गई हैं। 10 नवंबर तक लोग आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय 300 रुपये आनलाइन भुगतान करना होगा। कहा यदि किसी को आनलाइन आवेदन में दिक्क्त होती है तो उन्हें समिति सहयोग करेगी। आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है।
हाजी सौदागर अंसारी ने बताया कि आवेदन के दौरान एक फोटो सफेद बैकग्राउंड पर, ब्लड ग्रुप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रद्द चेक सहित के साथ पासपोर्ट का उल्लेख करना होगा। पासपोर्ट की वैद्यता 2021 तक हो। बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवश्यक हुआ तो कुरां (लाटरी) कराई जाएगी। इसके बाद जारी सूची में नाम होने पर 80 हजार पहली किश्त भरनी होगी। वार्ता में मौ.सुहैब आलम, हाजी आजाद खां, हाजी इमाम बेग, जाहिद अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें