फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही के हर्ष दूबे ने रणजी ट्राॅफी में 69 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन नगरी अब क्रिकेट खिलाड़ियों की नर्सरी बनती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाप छोड़ चुके यशस्वी जायसवाल और शिवम दूबे के बाद गोपीगंज के तिलंगा के हर्ष दूबे ने रणजी ट्रॉफी में कमाल किया है। वह एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। युवा स्पिनर ने इस सत्र में 69 विकेट चटकाकर 2018-19 में बिहार के आशुतोष अमन के 68 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। फाइनल में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

22 वर्षीय हर्ष दूबे वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित गोपीगंज नगर से तीन किमी दूर छोटे से गांव तिलंगा के रहने वाले हैं। सीआईएसएफ कर्मी रहे पिता सुरेंद्र दूबे ने बताया कि मुंबई में तैनाती के दौरान उनके इकलौते बेटे हर्ष दूबे छोटी-छोटी टीमों की ओर से खेलते थे। इसी दौरान उनका तबादला नागपुर हो गया। बेटे के कॅरिअर को आगे बढ़ाने के लिए नौकरी से वीआरएस ले लिया। इसके बाद अंडर-19, अंडर-20 में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हर्ष का चयन विदर्भ क्रिकेट टीम में हो गया। 2024 में हर्ष दूबे ने रणजी मुकाबला खेला। मगर उनका बेहतरीन प्रदर्शन 2025 में आया।
रविवार को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ की टीम विजेता बनी। टूर्नामेंट में विदर्भ की तरफ से हर्ष ने बेहतरीन गेंदबाजी की। पूरे टूर्नामेंट में 69 विकेट लेकर हर्ष ने कीर्तिमान रच दिया। उनकी सफलता से पैतृक गांव तिलंगा में जश्न का माहौल है। रविवार को परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। बड़े पिता राजेंद्र दूबे ने बताया कि हर्ष शुरू से होनहार रहा। वह अपने प्रदर्शन के दम पर जल्द भारतीय टीम में खेलते हुए दिखाई देगा। सरई पटखानी निवासी नाना रमाशंकर तिवारी, मौसा रामकृष्ण दूबे ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

-
हर्ष ने इस तरह किया कमाल
रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में स्पिनर हर्ष दूबे ने केरल के बल्लेबाज सरवटे को स्लिप में कैच कराकर सत्र का अपना 67वां विकेट हासिल किया। लंच से ठीक पहले निजार को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद एमडी निधीश (एक) को एलबीडब्ल्यू आउट कर रणजी सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें