फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव: केसरी के लाल से भक्तों ने की प्रार्थना, संकट कटे मिटे सब पीरा...; युवाओं ने लगाए जयकारे

Sat, 12 Apr 2025 10:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

हनुमान जयंती के अवसर पर भदोही के मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्त बजरंग बली के दर्शन को आतुर दिखे। विधि-विधान से भगवान शिव के अंशावतार का अनुष्ठान किया गया। पुलिस भी सुरक्षा को लेकर जगह-जगह तैनात दिखी।
विज्ञापन
भदोही में हनुमान जी का दर्शन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hanuman Jayanti 2025: जिले में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न हनुमान मंदिरों में करीब 70 हजार श्रद्धालु केसरी के लाल के चरणों में शरणागत हुए। तुलसी दल, लड्डू और पेड़े अर्पित किए। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ कर मारुति नंदन की आरती उतारी। 

विज्ञापन


अंजनी पुत्र से संकट कटे मिटे सब पीरा की प्रार्थना की। सुबह पांच बजे से देर शाम तक सीतामढ़ी, ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, सुरियावां स्थित हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। गोपीगंज के बरगदानंद हनुमान जी का शृंगार किया गया। 

सीतामढ़ी के विभिन्न आश्रमों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। सीता समाहित स्थल मंदिर परिसर स्थित विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। मंदिर की सुगंधित फूलों से सजावट की गई थी। मंदिर में भक्तों ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ कर मारुति नंदन की आरती उतारी। 
विज्ञापन


दक्षिण मुखी मां दुर्गा मंदिर परिसर में हनुमानजी के के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महर्षि वाल्मीकि आश्रम, बाबा धवासा नाथ महादेव मंदिर, सीताधाम मौनी बाबा आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम, बाबा अचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर महादेवा आदि धार्मिक स्थलों में हनुमान जी का दर्शन भक्त निहाल हो गए।

विज्ञापन

मंदिर में भजन संध्या का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया
औराई क्षेत्र के मारुति धाम हनुमान मंदिर में अखंड राम नाम हरिकीर्तन का पाठ हुआ। शनिवार को सुंदरकांड में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर चंद्रकांत शुक्ला, रामसागर शुक्ला, विनोद कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

ज्ञानपुर के हरिहर नाथ मंदिर स्थित काली माता मंदिर में हनुमत जन्मोत्सव मनाया गया। यहां 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर व्यवस्थापक ब्राह्मजीत शुक्ला, शिव भूषण सिंह, मानस, वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें