फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाना पड़ गया भारी: दो बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; बिलख पड़ी पत्नी

Sat, 12 Apr 2025 05:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

सड़क हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से दोनों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां एक की माैत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident : कोतवाली क्षेत्र के सहसेपुर गांव के पास शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें सहसेपुर निवासी किरण कुमार मिश्रा (54) की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सहसेपुर गांव निवासी किरण कुमार मिश्रा उर्फ लल्लू बाइक से औराई चौराहे पर जाने के लिए निकला। वह अपने घर से कुछ दूरी पर गांव के एक संपर्क मार्ग से औराई-मिर्जापुर रोड पर चढ़ रहा था कि उसी समय लीलाधरपुर बभनौटी निवासी दीपक यादव (24) तेज गति से बाइक लेकर मिर्जापुर की ओर जा रहा था।

जैसे ही किरण औराई-मिर्जापुर सड़क पर चढ़ा, उसी समय दीपक भी तेज गति से उनकी बाइक में जा टकराया। जहां दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। स्थानीय लोग दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गए, जहां डॉक्टरों ने किरण कुमार को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण कुमार मिश्रा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
दीपक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। दीपक मिर्जापुर जिले के पुरजागीर में एक गैस एजेंसी पर काम करने के लिए जा रहा था। किरण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के लोग खबर मिलते ही सीएचसी की तरफ दौड़े। उसकी पत्नी मंजू देवी दहाड़े मार कर रोने लगी। माता राम शृंगारी भी बेटे के मौत पर बेहोश हो जा रही थी। कुछ लोगों ने कहा कि अगर दोनों चालक हेलमेट लगाए होते तो जान बच जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें