जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट नौ मार्च को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय होगा। मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत यह आयोजन होगा। आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख पर तीन मिनट का भाषण होगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष 10 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित तीन प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर शामिल होंगे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, प्रस्तुति की स्पष्टता एवं संरचना, भाषण शैली, नवाचार एवं रचनात्मकता, भाषा एवं प्रवाह तथा समय पालन के आधार पर होगा। मूल्यांकन 100 अंकों में होगा। संवाद