भदोही। जिले से इस वर्ष हजयात्रा पर जा रहे जायरीनों को अंतिम किस्त जमा करने का निर्देश हज कमेटी ने दिया है। अंतिम किश्त 87300 रुपये भारतीय स्टेट बैंक अथवा यूबीआई में चालान के रूप में भरना होगा। इसकी अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
खुद्दामे हज समिति के महासचिव सुहैब आलम नदवी ने देते हुए बताया कि जिन लोगों ने अपने आवेदन में कुर्बानी का विकल्प चुना है उन्हें 15180 रुपये बढ़ाकर जमा करने होंगे। हज का खर्च इस वर्ष कुल मिलाकर 3 लाख 39 हजार एक सौ रुपये है। इसमें कुर्बानी का शुल्क शामिल नहीं है। भदोही जनपद के जायरीनों की उड़ान लखनऊ से होंगी। पहली उड़ान 9 मई को होगी। हजयात्रियों को प्रशिक्षित करने के लिए 20 अप्रैल को पीरखांपुर मोहल्ला स्थित मदरसा अरबिया मदीन तुल इल्म में शिविर का आयोजन किया गया है। इसमे उलेमा हज के दौरान रहने, जियारत करने, हज के अरकानों के बारे में जानकारी देंगे। शुल्क जमा करने के लिए लोग चालान फार्म समिति के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।