फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः कोर्ट में पेशी के लिए विधायक विजय मिश्र को आगरा जेल से लाया गया, दुष्कर्म मामले में होगी सुनवाई

Fri, 30 Jul 2021 12:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

दुष्कर्म और ऊंज में भूमि कब्जा करने के मामले में शुक्रवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा कारणों से सरपतहां स्थित पुलिस लाइन में विधायक को रखा गया है। 
विज्ञापन
सरपतहां पुलिस लाइन में विधायक विजय मिश्र को रखा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला उत्पीड़न और न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में  पेशी के लिए आगरा जेल से ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को भदोही लाया गया है। दुष्कर्म और ऊंज में भूमि कब्जा करने के मामले में शुक्रवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


फिलहाल सुरक्षा कारणों से सरपतहां स्थित पुलिस लाइन में विधायक को रखा गया है। विधायक की पेशी को लेकर पुलिस महकमे से लेकर अदालत तक गहमागहमी बनी है। 20 जुलाई को होने वाली पेशी सुरक्षा कारणों से टल गई थी, तब कोर्ट ने 30 जुलाई की तारीख मुकर्रर की थी।

गोपीगंज कोतवाली में विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार का फर्म व भवन हड़पने के आरोप में चार अगस्त 2020 को विधायक विजय मिश्र, उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्र और उनके पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 18 अगस्त 2020 को उन्हें मध्यप्रदेश के आगर जिले में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह जुलाई को पेशी होनी थी लेकिन वीडियो कांफ्रेंसिंग से दो मामलों में रिमांड बनी। सामूहिक दुष्कर्म और ऊंज में सरकारी भूमि पर कब्जा करने आदि मामलों में रिमांड नहीं बन पाई थी। महिला उत्पीड़न की अदालत ने विधायक को तलब किया है। विजय मिश्र के अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि महिला उत्पीड़न और न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 20 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था, लेकिन पुलिस पेश नहीं कर सकी। अब आज (30 जुलाई) को पेशी होनी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें