फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर ः जालसाजी समेत 10 मामलों में पूर्व विधायक विजय मिश्र कोर्ट में पेश

Thu, 12 May 2022 08:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में करीब दो साल पूर्व ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र समेत उनके कुनबे पर सामूहिक दुष्कर्म, ग्राम प्रधान के लैटरपैड के दुरुपयोग, रंगदारी, जालसाजी सहित दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
एमपी-एमएलए कोर्ट की मजिस्ट्रेट एवं एसीजेएम साधना गिरी की अदालत में बृहस्पतिवार को जालसाजी समेत 10 मामलों में पूर्व विधायक विजय मिश्र को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया। अगली सुनवाई की तिथि 25 मई निर्धारित की गई है।

रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में करीब दो साल पूर्व ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र समेत उनके कुनबे पर सामूहिक दुष्कर्म, ग्राम प्रधान के लैटरपैड के दुरुपयोग, रंगदारी, जालसाजी सहित दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


बुधवार को पूर्व विधायक जहां सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पेश हुए थे, वहीं बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान के लैटरपैड के दुरुपयोग, जालसाजी, रंगदारी समेत 10 मुकदमे में एसीजेएम साधना गिरी की अदालत में पेश हुए। उनके अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला ने बताया कि सभी 10 मामलों में पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया। जिस पर अगली सुनवाई की तिथि 25 मई तय की गई है।
 
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकअप में डालने को लेकर भड़के पूर्व विधायक

पूर्व विधायक विजय मिश्र बृहस्पतिवार को पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भड़क गए। हुआ यूं कि पुलिस उन्हें लॉकअप में रखना चाहती थी, जिसको लेकर उनके अधिवक्ता हंसाराम शुक्ल समेत अन्य ने विरोध जताया और कोर्ट के सामने पक्ष रखा। जिसमें कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ करना चाहती है।

अंतत: उन्हें सीधे कोर्ट में पेश किया गया। इसे लेकर न्यायालय परिसर के बाहर काफी देर तक हलचल रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें