फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से समूह पेयजल योजना ठप, सड़सक पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
डीघ के बारीपुर-मठहा में जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के बारीपुर-मठहां गांव में महीने भर से ठप पड़ी पेयजल समूह योजना की इकाई को चालू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लापरवाही पर खफा हुए ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों से मोटर को बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि डीघ क्षेत्र में आठ से दस की संख्या में समूह पेयजल योजनाओं को एक दशक पूर्व लगवाया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में योजनाएं दम तोड़ रही हैं। कहीं पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने तो कहीं मोटर के जलने से महीनों तक पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शनधारक विभागीय अधिकारियों की राह ताकने को मजबूर रहते हैं। उदाहरण के रूप में बारीपुर-मठहां गांव में स्थापित पेयजल योजना गत माह से ठप पड़ी है। यहां तैनात ऑपरेटर की मनमानी के चलते मोटर जल गया। इसके बाद भी उसने एक दिन भी आकर यह देखने की जरूरत नहीं समझी कि योजना चल रही है या नहीं। कहा कि समूह पेयजल योजना के स्थापित होने पर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में कनेक्शन लेकर प्रति माह राजस्व भरे, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी से उनको पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जेई और एक्सईएन से शिकायत करने पर मोटर को बदलवाने का आश्वासन मिला, लेकिन उसे अब तक पूरा नहीं किया गया। इस नलकूप से मठहां समेत पांच गांवों में पेयजलापूर्ति होती है, जो ठप है। चेतावनी दी कि तीन दिन में मोटर नहीं बदलवाया गया तो ग्रामीण डीएम का घेराव करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में आत्माराम सिंह, शंभू सिंह, सूर्यपाल सिंह, हसरत अली, गोविंद गौतम, पिंटू विश्वकर्मा, डाक्टर सिंह, नीरज शुक्ला, बहादुर, जयप्रकाश मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें