फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ दिमाग से मिलता है शिक्षा का लक्ष्य

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में प्रोफेसर अनीता सिंह को स्मृति चिह्न भेंट करते शिक्षक। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
घोसिया। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय, औराई में बुधवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से प्रसार व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अनीता सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में मधुमेह बीमारी के बढ़ने का मुख्य कारण स्कूल-कॉलेजों का बंद होना है। कॉलेज खुले रहने से छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षेणत्तर कर्मियों का चलते रहने से शारीरिक क्षमता क्षीण नहीं होती। एक जगह पर बैठने और रहने से तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। लक्षण मिलने पर चिकित्सकीय परामर्श, नियमित दवा के सेवन से स्वस्थ हो सकते हैं। जब तक दिमाग स्वस्थ नहीं रहेगा, तब तक शिक्षा का लक्ष्य नहीं मिल सकता। उन्होंने जीवन में बचत की आदत को विकसित करने पर जोर देते हुए बताया कि पाई-पाई धन जुटाने से वही धन शिक्षा के लक्ष्य में काम आता है और स्वस्थ शरीर होने से पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को गुल्लक भी वितरित किया। विभागाध्यक्ष आकांक्षा त्रिपाठी, प्रज्ञा वर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर त्रिपाठी, लक्ष्मी यादव समेत छात्राएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें