फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 घंटे से घोसिया फीडर की बत्ती गुल, परेशानी

Tue, 05 Jul 2016 01:50 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घोसिया फीडर से संबद्ध इलाके में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। 60 घंटे से अधिक समय से चल रही बिजली कटौती के चलते इलाके  की करीब 50 हजार की आबादी अंधेरे में है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पिछले तीन दिनों से इलाके के रोजेदारों का गर्मी और उमस से बुरा हाल हो गया है। विभाग की ओर से कटौती को लेकर कारण न बताने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आपूर्ति चालू न करने पर जीटी रोड जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


आपूर्ति ठप होने से घोसिया बाजार, जयरामपुर, माधोसिंह, भमौरा, त्रिलोकपुर, गरौली, शकुलपुर चकबीरा समेत दर्जनों गांव अंधेरे में हैं। गर्मी के समय में बिजली कटौती से लोगों के पंखे, कूलर, फ्रिज आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण जहां ठप है, वहीं लोगों के मोबाइल चार्ज न होने से बातचीत भी नहीं हो पा रही है।
माधोसिंह के  पूर्व प्रधान जावेद अहमद, सामाजिक  कार्यकर्ता वाजिद अली ने बताया कि बिजली कटौती ने रमजान में बेहिसाब समस्या बढ़ा दी है। इसलिए तत्काल आपूर्ति चालू न की गई तो क्षेत्र के  लोग जीटी रोड जाम करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र के  अंजनी शुक्ला, महेंद्र सरोज, हरिश्चंद सरोज, ओंकारनाथ, शुभम बरनवाल, महेंद्र यादव आदि ने भी बिजली विभाग के खिलाफ  कटौती को लेकर नाराजगी जाहिर की है। बताया कि विभाग के  अलावा फ्रेंचाइजी कर्मियों से आपूर्ति में समस्या उत्पन्न की जा रही है। चेयरमैन नुमान अहमद ने कहा कि नगर में आधे स्थान पर औराई फीडर से बिजली मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि  त्योहार के  मद्देनजर आपूर्ति में हीलाहवाली न बरती जाए। एक्सईएन अवधेश पासवान ने कहा कि जो भी समस्या होगी, उसे दिखवाकर जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें