फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद की किशोरी को गोपीगंज में फेंका

Fri, 24 Jun 2016 01:56 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाहाबाद के उतरांव थानाक्षेत्र से तीन मई को अपहृत दलित किशोरी को बोलेरो सवार बदमाश बुधवार रात गुलौरी रोड पर फेंककर फरार हो गए। जानकारी पर लागों ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। युवती ने बोलरो सवारों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि तीन मई की रात घर के सामने सोते समय बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया था। इसके  बाद जबर्दस्ती कुछ खिलाकर अक्सर बेहोश रखा जाता था। बेहोश होने के कारण यह पता नहीं चल पाता था कि वे मुझे कहां रखते थे। किशोरी ने बताया कि बुधवार की रात बदमाशों ने उसके साथ दुराचार किया। फिर हत्या करने के लिए वे गाड़ी से कहीं ले जा रहे थे। बोलेरो में सवार छह लोगों में एक महिला भी थी। किशोरी ने बताया कि रात करीब दो बजे होश आने पर मैं शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर एक युवक अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर निकला तो बोलेरो सवार खत्री की बारी में गुलौरी मार्ग पर फेंककर फरार हो गए। किशोरी को रात में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद एसओ अरुण दुबे पहुंचे और पीडि़त से पूछताछ की। बाद में जानकारी होने पर किशोरी की मां भी पहुंची और बताया कि अपहरण की जानकारी उतरांव पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, सूचना पाकर उतरांव पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें