इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर आयोजित रामकथा में शुक्रवार को कथा वाचक शिवानंद भाई महाराज ने कहा कि भगवान को हम कहां जानते हैं, वह तो बिना मांगे मित्र सुदामा को सब कुछ दे देने वाला है।
भगवान बहुत दयालु हैं और तीन लोकों का स्वामी है। कहा कि भगवान की कृपा को समझना मुश्किल है। कहा कि अपने भक्त की रक्षा के लिए भगवान हर समय तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा शादियां दिन में होनी चाहिए।
हमारे विवाह संस्कार हैं, बाकी आडंबर रात में हो तो चलेगा। कहा, जो प्रेम और स्वाद मां की नमक,तेल वाली रोटी में है। आज के पिज्जा और बर्गर में कहां। इस मौके पर अशोक जायसवाल, रामेश्वर राय, ताडक नाथ गुप्ता, विनीत बरनवाल, श्रीओम सिंह, गोपाल मौर्य, राकेश कैलाशी माैजूद रहे।